AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होने मुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

KK Sagar
1 Min Read

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपने चौथे भारत दौरे पर मुंबई पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों भारत में AI इम्पैक्ट समिट में भाग लेने और भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से इस यात्रा पर आए हैं।

मुंबई पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा सहयोग, तकनीकी नवाचार, व्यापार और वैश्विक चुनौतियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। AI, स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई देने के लिए दोनों देश मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....