धनबाद – गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से पकड़ी गई अंग्रेजी शराब, दो छापेमारी में 59 बोतल जब्त : तीन तस्कर गिरफ्तार

KK Sagar
3 Min Read

धनबाद – ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग-अलग छापेमारी के दौरान कुल 59 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल (कुल मात्रा 25,875 मिलीलीटर, अनुमानित मूल्य 34,370 रुपये) के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक को मुखबिर खास से गुप्त सूचना मिली थी कि गंगा-दामोदर एक्सप्रेस एवं तेतुलमारी रेलवे स्टेशन के रास्ते बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर पोस्ट स्तर पर स्पेशल टास्क टीम का गठन किया गया और तेतुलमारी कैंपिंग स्टाफ को सतर्क किया गया।

पहली कार्रवाई: ट्रेन में पकड़ा गया तस्कर

दिनांक 16-17 फरवरी 2026 की रात्रि में ट्रेन संख्या 13329 गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के कोच M2 में निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति शिव कुमार को पकड़ा गया। उसके पास मौजूद सफेद रंग के थैले और काले रंग के पिट्ठू बैग से Royal Stag Premium Whiskey की 10 बोतलें बरामद की गईं।

उसे 17 फरवरी 2026 को रात 12:10 बजे तेतुलमारी स्टेशन पर उतारकर शराब जब्त की गई और गिरफ्तार किया गया। सभी बोतलों पर FOR SALE IN WEST BENGAL ONLY अंकित पाया गया।

दूसरी कार्रवाई: स्टेशन पर दो तस्कर धराए

इसी क्रम में तेतुलमारी स्टेशन पर गश्ती के दौरान आनंद कुमार और नीरज कुमार को अलग-अलग थैलों और पिट्ठू बैग के साथ पकड़ा गया। दोनों के पास से कुल 49 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिन पर FOR SALE IN JHARKHAND ONLY लिखा हुआ था। यह कार्रवाई 17 फरवरी 2026 को सुबह 2:30 बजे की गई।

तस्करी का खुलासा

पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अधिक पैसे कमाने की लालच में पश्चिम बंगाल और झारखंड से अंग्रेजी शराब खरीदकर बिहार में ले जाकर बेचते थे।

जब्त सामान का संक्षिप्त विवरण

कुल बोतल: 59

कुल मात्रा: 25,875 मिलीलीटर

कुल अनुमानित मूल्य: 34,370 रुपये

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों एवं जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त

शिव कुमार – फतुहा, जिला पटना (बिहार)

आनंद कुमार – चंद्रपुरा, जिला बोकारो (झारखंड)

नीरज कुमार – सिंघनगर, फुसरो, थाना बेरमो, जिला बोकारो (झारखंड)

गश्ती दल में शामिल

आभाष चन्द्र सिंह, बबुलेश कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार एवं अश्विनी कुमार

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....