होली पर घर जाने की टेंशन खत्म, गोंदिया से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, झारसुगुड़ा, राउरकेला और रांची के यात्रियों को बड़ी राहत

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: होली के त्यौहार पर ट्रेनों में होने वाली ‘नो रूम’ की स्थिति और भारी भीड़ से जूझ रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर आई है। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए गोंदिया और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला और रांची जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार के हजारों प्रवासियों का सफर आसान हो जाएगा।

सफर का पूरा शेड्यूल: नोट कर लें समय
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन एक फेरे (Single Trip) के लिए चलाई जाएगी।

ट्रेन नंबर 08861 (गोंदिया-पटना): तारीख: 2 मार्च को गोंदिया से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान।

प्रमुख स्टेशन: उसी रात यह ट्रेन झारसुगुड़ा (08:20 PM) और राउरकेला (10:15 PM) पहुंचेगी।

पहुंच: अगले दिन दोपहर 03:00 बजे पटना पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 08862 (पटना-गोंदिया): तारीख: 3 मार्च को पटना से शाम 05:15 बजे प्रस्थान।

प्रमुख स्टेशन: दूसरे दिन सुबह राउरकेला (11:35 AM) और झारसुगुड़ा (01:58 PM) पहुंचेगी।

पहुंच: रात 11:00 बजे गोंदिया स्टेशन पर सफर समाप्त होगा।

कोच कंपोजिशन: रिजर्वेशन की चिंता होगी कम
भीड़ को मैनेज करने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए हैं, जिसमें हर वर्ग के यात्रियों का ध्यान रखा गया है।

AC कोच: 1 (सेकंड एसी), 3 (थर्ड एसी)

स्लीपर: 8 कोच (मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए पर्याप्त सीटें)

जनरल: 4 कोच (अंतिम समय में यात्रा करने वालों के लिए)

स्लीपर :2 कोच

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव:
यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और झाझा समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

क्यों खास है यह ट्रेन?
झारसुगुड़ा और राउरकेला जैसे औद्योगिक शहरों में रहने वाले बिहार और झारखंड के लोगों के लिए होली पर घर पहुंचना एक बड़ी चुनौती होती है। रेगुलर ट्रेनों में महीनों पहले वेटिंग लिस्ट 200 के पार पहुंच जाती है। ऐसे में यह होली स्पेशल उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिन्होंने अब तक टिकट बुक नहीं कराया है।

Share This Article