धनबाद नगर निगम चुनाव : महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में 21 फरवरी को शक्ति प्रदर्शन

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में शुक्रवार, 21 फरवरी 2026 को धनबाद विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाइक रैली की शुरुआत भुईफोड़ मंदिर से होगी, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुटकी प्रभु महतो चौक तक पहुंचेगी। रैली के माध्यम से शहर के विकास, बेहतर प्रशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह रैली न केवल चुनावी समर्थन का प्रदर्शन होगी, बल्कि धनबाद में उत्साह, एकजुटता और सकारात्मक बदलाव की भावना को भी मजबूत करेगी। सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....