नगर निकाय चुनाव के तहत 22 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से देर शाम तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से मतदान सामग्री एवं वाहनों का डिस्पैच किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन परिसर से निकलेंगे, जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष मार्ग परिवर्तन लागू किया है।
मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक तक प्रतिबंध
यातायात व्यवस्था के तहत 22 फरवरी को मेमको मोड़ से कुर्मीडीह चौक के बीच बायीं ओर स्थित सर्विस लेन में मतदान कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
इन मार्गों पर भी रहेगी रोक
धैया, राहरगौड़ा और V2 Mall से होकर 8 लेन पर ठाकुरकुल्ही के पास मिलने वाला रास्ता भी पूरी तरह से बंद रहेगा।
स्थानीय लोगों को विशेष छूट
जिन लोगों का आवास या प्रतिष्ठान सीधे सर्विस लेन में स्थित है, उन्हें विशेष परिस्थिति में पहचान पत्र के आधार पर प्रतिबंध से छूट दी जाएगी।
पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग परिवर्तन का पालन करें तथा चुनाव कार्य में सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

