घाटशिला वासियों के लिए अलर्ट! 24 फरवरी को अनुमंडल अस्पताल में मुफ्त जांच और परामर्श, चूकिएगा मत

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों की निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हरिणा और हल्दीपोखर के शिविर में 65 मरीजों की स्क्रीनिंग कर चिकित्सीय परामर्श व नि:शुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर जिला में मिर्गी मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और निःशुल्क दवा वितरण के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से विशेष शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में क्रमवार किया जा रहा है। 24 फरवरी को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में शिविर आयोजित किया गया है। उपायुक्त द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि मिर्गी के लक्षण वाले लोगों को शिविर हेतु जागरूक करने में प्रशासन का सहयोग करें ताकि उन्हें सही उपचार मिल सके।

Share This Article