जमशेदपुर निकाय चुनाव: मतगणना शुरू, दांव पर दिग्गजों की साख, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: लौहनगरी के तीन महत्वपूर्ण निकायों— मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत के लिए हुए मतदान के बाद आज फैसले की घड़ी आ गई है। जमशेदपुर के ब्लॉक सह अंचल कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि अगले कुछ घंटों में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने शहर की सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी है।

बैलट पेपर से हुई वोटिंग, मतगणना में लगेगा समय
इस बार चुनाव बैलट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया थोड़ी धीमी रह सकती है क्योंकि पहले सभी मतपत्रों के बंडल बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद राउंड-वार गिनती शुरू होगी।

वार्ड और वोटरों का गणित: एक नजर में
निकाय का नाम/ वार्डों की संख्या/ कुल मतदान (वोटर)/ अनुमानित राउंड
मानगो नगर निगम/ 36/ 99,857/ 04 राउंड
जुगसलाई नगर परिषद/ 22/ 26,367/ 03 राउंड
चाकुलिया नगर पंचायत/ 12/ 9,179/ 02 राउंड

सबसे पहले कहां का आएगा परिणाम?
मतगणना की गति और वोटों की संख्या को देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि चाकुलिया नगर पंचायत का परिणाम सबसे पहले घोषित होगा। इसके बाद जुगसलाई नगर परिषद और अंत में सबसे बड़े क्षेत्र मानगो नगर निगम के नतीजे सामने आएंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: मतगणना केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। केवल अधिकृत पास धारकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।

Share This Article