पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव आज, सेंट्रल पैनल के 5 पदों के लिए 40 उम्मीदवारों मैदान में

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की राजधानी पटना की पटना यूनिवर्सिटी आज चुनावी रंग में रंग गई है। आज यहां छात्रसंघ का चुनाव है जिसकी वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 तक वोटिंग होगी। आज नतीजे भी आ जाएंगे। सभी बूथों पर सुरक्षा के हैं पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

कितने उम्मीदवार मैदान में?

सेंट्रल पैनल के 5 पदों के लिए कुल 40 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि काउंसलर पद के लिए 45 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि काउंसलर पद पर पांच उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, लेकिन उनकी औपचारिक घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आज 28 फरवरी को की जाएगी।

एबीवीपी की उम्मीदवार अनुष्का को धमकी

इस चुनाव में कुल 19973 छात्र-छात्राएं वोटर हैं। इनमें से छात्र मतदातओं की संख्या 12010 और छात्राओं की संख्या 7963 है। इनमें से एक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनुष्का ने उनको अश्लील फोटो और वीडियो भेजे जाने व जान से मारने की धमकी दी गई है।

200 बैलेट बॉक्स की व्यवस्था

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव के लिए विश्वविद्यालय क्षेत्र को 14 कांस्टीट्यूएंसी में बांटा गया है। इन सभी क्षेत्रों में कुल 41 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए लगभग 200 बैलेट बॉक्स की व्यवस्था की गई है।

2025 में एबीवीपी की मैथिली मृणालिनी ने दर्ज की थी जीत

साल 2025 में 29 मार्च को पटना यूनिवर्सिटी का चुनाव हुआ था। उस वक्त कुल 19,059 छात्र मतदाता थे, परंतु 45% मतदान हुआ था। 29 मार्च की देर रात रिजल्ट जारी हो गया था। एबीवीपी की उम्मीदवार मैथिली मृणालिनी अध्यक्ष पद पर 596 मतों से जीती थीं और पटना यूनिवर्सिटी में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी थी।

Share This Article