बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन है। नीतीश कुनार आज 75 साल के हो गए। नीतीश कुमार के बर्थडे पर पूरे बिहार में जश्न का माहौल है। इस मौके पर उन्हें बधाई के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं रक्तदान किया जा रहा है तो कहीं 75 किलो का केक काटा जा रहा है।
JDU दफ्तर के बाहर कटा केक
पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर कार्यकर्ताओ ने केट काटा। केक के आसपस संतरा, लड्डा और लड्डू रखे नजर आए। साथ ही निशांत कुमार की फोटो भी केक के साथ रखी नजर आई। जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बच्चे भी नजर आए। नीतीश कुमार के लिए केक काटा गया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों को केक खिलाया।
पीएम मोदी ने की लंबे जीवन की कामना
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया। पीएम मोदी ने लिखा, ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य किया है। उनकी दूरदृष्टि और विकास योजनाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।’
सम्राट चौधरी ने आवास पर जाकर दी बधाई
वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को उनके आवास पर जाकर बधाई दी। साथ ही एक्स पर सीएम नीतीश के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय नेता, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके जन्मदिवस के अवसर पर मिलकर हार्दिक बधाई और असंख्य शुभकामनाएं दीं। प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।’
इन नेताओं ने भी दी बधाई
इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने बधाई दी ने सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।

