पवन सिंह के राज्यसभा जाने की खबरों पर आया खेसारी लाल का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है। बीजेपी की ओर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावरस्टार’ पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा जोरो पर हैं। इन खबरों पर पवन सिंह के प्रतिद्वंदी खेसारी लाल यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

खेसारी बोले- बेहतर काम करें

भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारी लाल यादव अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने गायक-अभिनेता पवन सिंह के राज्यसभा जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। खेसारी लाल यादव ने कहा, “उन्हें बधाई। जाएं, बेहतर काम करें।” उन्होंने आगे कहा, “मैं जहां हूं बहुत खुश हूं और मुझे यहीं रहना है।”

Advertisement

नितिन नवीन से भी मिले थे पवन

बता दें कि पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की खबरें जोरों पर हैं। इस बीच पवन सिंह ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात भी की थी। इस मीटिंग के बाद पवन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मैं पार्टी का सिपाही हूं, मालिक जो चाहेंगे वही होगा। हालांकि, बीजेपी की ओर से पवन सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Share This Article