Jamshedpur : काशीडीह में विवाद के बाद युवक को घोंपा चाकू, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर तीन में बुधवार की रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छत से पानी फेंकने का विरोध करने पर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिया।

पीड़ित रितेश कुमार के अनुसार, पूरी वारदात एक छोटी सी आपत्ति से शुरू हुई। रितेश बुधवार शाम घूमने निकला था। जब वह काशीडीह काली मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी एक मकान की छत से किसी ने उस पर पानी फेंक दिया। रितेश द्वारा पानी फेंकने का विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों से उसकी बहस हो गई।

आरोप है कि बहस के बीच ही तीन युवक वहां पहुंचे और रितेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक हमलावर ने अचानक चाकू निकालकर रितेश के पेट में वार कर दिया।

अस्पताल में उपचार और पुलिसिया कार्रवाई
लहूलुहान हालत में रितेश को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के तुरंत बाद रितेश ने साकची थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

Share This Article