रामगढ़ में युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़। रामगढ़ सर्किट हाउस में रामगढ़ जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम सरवर ने की।

बैठक में मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी और रामगढ़ नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा शामिल हुईं। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में एनएसयूआई संगठन प्रभारी संकेत सुमन, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष अजीत करमाली, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, मुजस्सम सलीम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....