हवाई सफर होगा महंगा: IndiGo ने लगाया नया फ्यूल सरचार्ज, इस तारीख से बढ़ेंगे टिकट के दाम

KK Sagar
1 Min Read

देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है। एयरलाइन के अनुसार यह नया शुल्क 14 मार्च से लागू होगा, जिसके बाद हवाई यात्रा पहले से महंगी हो जाएगी।

कंपनी ने बताया कि वैश्विक स्तर पर एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बढ़ती लागत को देखते हुए टिकटों पर अतिरिक्त फ्यूल चार्ज जोड़ने का फैसला लिया गया है।

नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को रूट के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क देना होगा। घरेलू उड़ानों पर करीब 400 से 500 रुपये तक का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगाया जा सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यह शुल्क दूरी के अनुसार करीब 900 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक हो सकता है।

एयरलाइन का कहना है कि जेट फ्यूल किसी भी एयरलाइन की कुल परिचालन लागत का बड़ा हिस्सा होता है। हाल के समय में वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण एयरलाइंस की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....