बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब पांच बजे से मतगणना होगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया। वहीं, महागठबंधन से चार विधायक मतदान करने नहीं पहुंचे। इनमें कांग्रेस के तीन और राजा के एक विधायक शामिल है कल से ही इनसे संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।

महागठबंधन के ये विधायक गायब

राज्यसभा चुनाव के बीच बिहार में कांग्रेस के 3 विधायक और राजद के भी एक विधायक वोट देने नहीं पहुंचे। वोट नहीं करने वालों में ढाका से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक फैजल रहमान और कांग्रेस के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा एवं फारबिसगंज के मनोज विश्वास शामिल हैं। इन विधायकों की अनुपस्थिति ने महागठबंधन की रणनीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NDA के सभी 202 विधायकों ने डाला वोट

जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाल दिया है जबकि विपक्षी महागठबंधन के 4 विधायकों ने अब तक मतदान नहीं किया है। श्रवण कुमार के अनुसार NDA के सभी विधायकों की एकजुटता स्पष्ट दिखाई दी है और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनावी मुकाबले में खड़ा है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डालकर अपनी एकता और रणनीतिक मजबूती का प्रदर्शन किया है, हालांकि विपक्षी महागठबंधन के चार विधायक मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे।

राज्यसभा चुनाव पर संजय झा का बयान

राज्यसभा चुनाव को लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान देते हुए एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। संजय झा ने कहा कि हम लोग शुरू से ही सभी की जीत को लेकर आश्वस्त थे। उन्हों

Share This Article