UPSC में 142वीं रैंक लाने वाले शुभम कुमार महतो को उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं, बढ़ाया धनबाद का मान

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: संघ लोक सेवा आयोग Union Public Service Commission द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में धनबाद जिले के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी Aditya Ranjan ने शुभम कुमार महतो से मुलाकात कर उन्हें डायरी भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने कहा कि शुभम की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही दिशा में प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

वहीं शुभम कुमार महतो ने भी यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और सही रणनीति के साथ लगातार मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार के सहयोग और निरंतर प्रयास को दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....