विकास की ज़मीनी हकीकत परखने पहुंचे DC: धालभूमगढ़ के गांवो में योजनाओं का लिया जायजा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किए गए क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सोमवार को धालभूम प्रखंड अंतर्गत मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गांव व महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गांव का क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं व आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने भ्रमण के दौरान धालभूम प्रखंड अंतर्गत मौदाशोली पंचायत के चीरूगोड़ा गांव में सिनी टाटा ट्रस्ट के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजलापूर्ति योजना का अवलोकन किया और इसके तहत गांव के लगभग 35 घरों में 24X7 जलापूर्ति के संचालन व रख-रखाव के लिए गठित जल नल समिति (खरखाव समिति) के सदस्यों से संवाद कर योजनाओं के सतत संचालन पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होने आजीविका मिशन के अंतर्गत पॉली हाउस का निरीक्षण करते हुए मृदा रहित विधि से तैयार की जा रही सब्जियों की नर्सरी का अवलोकन किया। साथ ही सोलर अधारित माईक्रो लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से लगभग 5 एकड़ भूमि में की जा रही सब्जी खेती, मशरूम उत्पादन को भी देखा व किसानों को प्रोत्साहित किया। वहीं उपायुक्त ने गांव में स्वच्छता माहवारी अभियान के तहत स्थानीय तकनीक की सहायता से ग्रामीणों द्वारा सैनेटरी पैड निस्तारण की अभिनव विधि की सराहना की और इसे अन्य क्षेत्रों में भी अपनाने योग्य पहल बताया।

धालभूमगढ़ में आदिवासी नारी उत्थान आजीविका प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा लगभग 3000 महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी ली और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा महुलीशोल पंचायत के बिहिन्दा गांव में मल्टी विलेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण कर पेयजल की गुणवत्ता व संचालन व्यवस्था की जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होने पर्यावरण संरक्षण के उदेश्य से प्लांट परिसर में पौधा रोपन किया। मौके पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड प्रशासन व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article