चिराग के दावे ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, जानें आरजेडी विधायकों को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री 

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद उसका राजनैतिक असर अब दिखने लगा है। बिहार में राज्यसभा की पांचों सीटें एनडीए ने जीता है। वहीं, महागठबंधन की ओर से आरजेडी के उम्मीदवार एडी सिंह हार गए। चुनाव के बाद प्रदेश का सियासी हलचल बढ़ गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आरजेडी की बड़ी टूट होने जा रही है। उन्होंने ये भी दावा किया कि बड़ी संख्या में उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कांग्रेस में भी टूट का दावा किया।

विपक्ष में एकजुटता नहीं-चिराग

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी के नेता चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार के राज्यसभा चुनाव ने यह साबित कर दिया है कि विपक्ष में एकजुटता नहीं है। उनके मुताबिक विपक्षी दल अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय आरोप लगाने में ज्यादा व्यस्त हैं और अपनी पार्टी के लोगों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे।

टूट के कगार पर आरजेडी-कांग्रेस?

आरजेडी के आरोपों पर पूचे गे सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा, ”आप से अपनी पार्टी संभलती नहीं है, जनता का विश्वास खो चुके हैं। सारे विपक्षी दलों के साथ ये दिक्कत आ रही है। कांग्रेस भी आरोप लगाने पर ज्यादा समय बर्बाद करती है और मंथन करने पर कम। जो ये आरोप लगा रहे हैं, उनकी पार्टी खुद टूट की कगार पर है। बड़ी संख्या में उनके विधायक हमारे संपर्क में हैं। इस चुनाव में ये प्रमाणित भी हो गया है। मतदान के लिए कांग्रेस के आधे विधायक नहीं गए।”

विपक्ष के भीतर असंतोष खड़ा हो रहा-चिराग

चिराग पासवान ने ये भी कहा, ”जब तक आप आत्मचिंतन नहीं करेंगे। सिर्फ आरोप लगाते रहने से कि आपने हॉर्स ट्रेडिंग किया, आपने खरीद लिया, इसका मतलब है कि आप कभी चिंतन करना ही नहीं चाहते कि आपसे कहां चूक हुई। आपको इतनी बड़ी हार हासिल हुई, ऐसे में इन आरोपों के कोई मायने नहीं हैं। आपके खुद के विधायक नहीं जा रहे हैं। ये कैसा विश्वास है आपके विधायकों का आपकी पार्टी के ऊपर? क्या यह दर्शाता नहीं है कि कितना असंतोष खड़ा हो रहा है।”

Share This Article