धनबाद को मिला डिप्टी मेयर, अरुण चौहान की शानदार जीत; 50 वोटों से दर्ज की बड़ी बढ़त

KK Sagar
1 Min Read

मेनका सिंह को मिले सिर्फ 5 वोट,

धनबाद नगर निगम में सत्ता गठन के बाद अब डिप्टी मेयर पद पर भी तस्वीर साफ हो गई है। वार्ड 07 के पार्षद अरुण चौहान ने शानदार जीत दर्ज करते हुए डिप्टी मेयर का पद हासिल कर लिया है। उन्हें मतदान में कुल 50 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी मेनका सिंह को मात्र 5 वोट ही मिल सके।

इस जीत के साथ नगर निगम में मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान की जोड़ी अब शहर के विकास की कमान संभालेगी। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जीत के बाद अरुण चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय मेयर संजीव सिंह और सभी पार्षदों को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत टीमवर्क और विश्वास की जीत है, और वे शहर के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

Advertisement

अब धनबाद नगर निगम में नई नेतृत्व टीम पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है और शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....