धनबाद – निरसा में जिला परिषद की दुकानों की नीलामी, 5 लाख तक पहुंची बोली

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद जिला परिषद द्वारा निरसा स्थित 13 दुकानों की नीलामी और आवंटन की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न कराई गई। जिला परिषद के विभिन्न स्थानों पर निर्मित इन दुकानों को 11 माह के इकरारनामा के तहत खुले डाक के माध्यम से अस्थायी रूप से आवंटित किया जा रहा है।

नीलामी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित जमा राशि अधिकतम 1 लाख रुपये और न्यूनतम 5 हजार रुपये निर्धारित की गई, जबकि प्रत्येक दुकान का मासिक किराया 1000 रुपये तय किया गया है। इस नीलामी में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और प्रत्येक दुकान के लिए 2 से 3 आवेदन प्राप्त हुए।

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि अब तक 6 दुकानों का सफलतापूर्वक आवंटन किया जा चुका है, जबकि शेष दुकानों की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि एक दुकान के लिए अधिकतम बोली करीब 5 लाख रुपये तक पहुंची, जो नीलामी को लेकर लोगों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने जानकारी दी कि जिला परिषद कार्यालय और परिसर का जल्द ही जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसके साथ ही एक आधुनिक सभागार, कैंटीन, बाउंड्री वॉल निर्माण और सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था को लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....