यात्री कृपया ध्यान दें: कल रद्द रहेगी हावड़ा-कंटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस, यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे, चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली हावड़ा-कंटाभांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रैक की अनुपलब्धता या परिचालन कारणों से इस ट्रेन की सेवाओं को आज और कल के लिए रद्द कर दिया गया है।

कौन सी ट्रेनें और कब रहेंगी रद्द?
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यात्रियों को शेड्यूल का ध्यान रखना चाहिए।

27 मार्च (आज): हावड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 22861 (हावड़ा-कंटाभांजी इस्पात एक्सप्रेस) रद्द रहेगी।

28 मार्च (कल): कंटाभांजी स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन नंबर 22862 (कंटाभांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस) का परिचालन रद्द रहेगा।

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
इस्पात एक्सप्रेस झारखंड और ओडिशा को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली एक बेहद महत्वपूर्ण ट्रेन है। इसके अचानक रद्द होने से टाटानगर, चक्रधरपुर और राउरकेला जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर उन यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है जिन्होंने पहले से रिजर्वेशन करा रखा था।

Share This Article