धनबाद – नशा मुक्ति को लेकर बड़ा अभियान, 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर होगा भव्य जागरूकता कार्यक्रम

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: जिले में नशा के खिलाफ जनजागरण को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 28 मार्च को लुबी सर्कुलर रोड पर आयोजित होने वाले वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लिया।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आयोजन को आकर्षक और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

🎨 विविध गतिविधियों से भरा होगा कार्यक्रम

इस जागरूकता कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता, झारखंड के पारंपरिक नृत्य, बैंड द्वारा लाइव संगीत, गायन, योगा, राइफल शूटिंग, साइक्लिंग, स्केटिंग, नुक्कड़ नाटक, हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर और विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जाएंगे।

👥 युवाओं से जुड़ने की अपील

उप विकास आयुक्त ने युवाओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी, बल्कि उन्हें नैतिकता और कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की भी जानकारी देगी।

⚠️ समाज में सकारात्मक बदलाव की पहल

प्रशासन का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से समाज में नशा के खिलाफ सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों के बीच जागरूकता बढ़ेगी।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, फूड सेफ्टी ऑफिसर राजा कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....