सिंदरी में सिग्नल केबल चोरी का खुलासा, युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: सिंदरी मार्शलिंग स्टेशन के पास रेलवे सिग्नलिंग केबल चोरी के मामले में आरपीएफ (रेसुब) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

रेलवे कैंपिंग स्टाफ की सूचना पर आरपीएफ धनबाद और CIB की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रितेश कुमार सिंह (उम्र लगभग 19 वर्ष), निवासी सिंदरी मार्शलिंग रेलवे कॉलोनी, बलियापुर के रूप में हुई।

🔧 चोरी का सामान बरामद

Advertisement

आरोपी के कब्जे से करीब 35 मीटर 12-कोर सिग्नलिंग कॉपर केबल, एक हेक्साब्लेड और कटर बरामद किया गया। जांच में पुष्टि हुई कि यह केबल रेलवे सिग्नल विभाग की है, जिसे PWI गेंगहट क्षेत्र से चोरी किया गया था।

⚖️ मामला दर्ज, जेल भेजा गया

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट धनबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....