Jamshedpur: कपाली में बदमाशों के हौसले बुलंद, मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार, पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: शहर में कानून-व्यवस्था का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है। ताजा मामला जमशेदपुर से सटे कपाली इलाके का है, जहां रविवार को दिनदहाड़े हुई एक वारदात ने पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।

क्या है पूरी घटना?
रविवार सुबह करीब 8 बजे, जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे, तभी पार्टी पैलेस के पास एक युवक, जिसकी पहचान शमीम के रूप में हुई है, अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार एक बेखौफ बदमाश पीछे से आया और पलक झपकते ही शमीम के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई अपराधी की ‘दुस्साहस’
पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिन के उजाले में हुई इस घटना ने साबित कर दिया है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश: सिर्फ फाइलों तक सीमित है पुलिस
इस घटना के बाद कपाली के निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती के दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह फेल हैं। अपराधी अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वारदात करने से नहीं डर रहे। सिर्फ एफआईआर दर्ज करने से समाधान नहीं होगा, पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी होगी।

Share This Article