राजगंज थाना प्रभारी को ठुमका लगाना पड़ा भारी !SSP ने किया लाइन क्लोज

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। जिले के राजगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी पुलिस वर्दी में भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं तथा एक महिला पुलिस जवान भी दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम का है, जहां थाना प्रभारी वर्दी में ही मंच पर डांस करती दिखीं। वर्दी में इस तरह की गतिविधि को पुलिस नियमावली के खिलाफ माना जाता है, क्योंकि इससे वर्दी की गरिमा और विभागीय अनुशासन प्रभावित होता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने तत्काल प्रभाव से अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब राजगंज थाना क्षेत्र में पहले से ही एक बाइक चोरी की शिकायत की जांच चल रही थी। इसी बीच यह वीडियो वायरल होने से विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....