झारखंड के चीफ जस्टिस का दिखा अलग अंदाज, जमशेदपुर में बजाया नगाड़ा, कलाकारों का बढ़ाया उत्साह

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक पहली बार जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया, लेकिन इस औपचारिक दौरे की सबसे खास बात मुख्य न्यायाधीश का झारखंड की लोक संस्कृति के प्रति प्रेम रहा।

परंपरा और संस्कृति के रंग में रंगे मुख्य न्यायाधीश
​मुख्य न्यायाधीश के स्वागत के लिए स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों का उत्साह देखकर मुख्य न्यायाधीश खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने न केवल कलाकारों से आत्मीय संवाद किया और झारखंड की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानकारी ली, बल्कि खुद भी नगाड़ा और मांदर पर थाप दी। उनकी इस सादगी ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

प्रशासन ने दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’
​इससे पहले, जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया।
​पुष्पगुच्छ और पुस्तक भेंट: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुख्य न्यायाधीश को फूलों का गुलदस्ता और एक पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
​गार्ड ऑफ ऑनर: सर्किट हाउस परिसर में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद
​इस गरिमामयी अवसर पर न्यायिक और प्रशासनिक जगत के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अरविंद कुमार पांडे (जिला एवं सत्र न्यायाधीश)
​ कर्ण सत्यार्थी (उपायुक्त)
​ पीयूष पांडे (वरीय पुलिस अधीक्षक)
​ कुमार शिवशीष (सिटी एसपी)
​ ऋषभ गर्ग (ग्रामीण एसपी)

Share This Article