धनबाद- धनबाद रेलवे स्टेशन से ऑपरेशन सतर्क के तहत 6 लीटर देसी शराब(महुआ) के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
टास्क टीम ने स्टेशन साउथ साइड जनता ब्रिज के पास तीन महिलाएं 1-1 बोतल देसी शराब (महुआ) अर्थात कुल 3 बोतल के साथ रंगे हाथ पकड़ी गयीं। तीनों के साथ 2 लीटर वाले प्लास्टिक की बोतल से करीब 6 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1,800 रूपये हैं।
गिरफ्तारी के बाद आगे की करवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मूसा कुमारी (26), सीतावती (30) और रजिया खातून (22) बताया जा रहा है। तीनों महिलाएं छाईगद्दा पुराना बाजार, कुली क्वार्टर, थाना-बैंकमोड, धनबाद की रहने वाली हैं।

