सासाराम के मैरिज हॉल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सौ से ज्यादा युवक-युवतियां गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

सासाराम में शादी-ब्याह की आड़ में जिस्मफरोशी के काले धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। मलियाबाग के मैरिज हॉल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 50 कपल (युवक-युवतियों) को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

गुप्त सूचना के बाद एक्शन

इस मामले में खुलासा उस वक्त हुआ, जब बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार को इस मैरिज हॉल में  जिस्मफरोशी के धंधे की गुप्त सूचना मिली। मालियाबाग इलाके में स्थित प्रकाश मैरिज हॉल और उसके पास के एक अन्य स्थान पर संदिग्ध अवैध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली। खबर के मुताबिक यहां कुछ घंटों के लिए मोटी रकम लेकर कमरे मुहैया कराए जाते हैं और अनैतिक गतिविधियों का खेल चलता है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए पुलिस बल के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Advertisement

भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से करीब 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इनमें 40 से ज्यादा लड़कियां शामिल हैं, जिनमें कई शादीशुदा भी बताई जा रही हैं। मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने मौके से दो कारें, एक ई-रिक्शा और 32 बाइक भी जब्त की हैं।  

मैरेज हॉल संचालक की तलाश में जुटी पुलिस

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के पहुंचते ही मैरेज हॉल का संचालक संतोष कुमार उर्फ शेरू सिंह (निवासी कवई, मलियाबाग) अपने सहयोगियों के साथ फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मैरेज हॉल को सील कर दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए इन दोनों मैरिज हॉल परिसरों में मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस कस्टडी में रखा गया है, और उनकी पहचान और बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले के विस्तृत तथ्य गहन पूछताछ और जांच के बाद ही सामने आएंगे

Share This Article