डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लोहनगरी की प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच पर चमकने को तैयार है। जमशेदपुर की होनहार बेटी श्रेया अग्रवाल ने ‘फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2026’ का खिताब अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। श्रेया की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो छोटे शहर के सपने भी आसमान छू सकते हैं।
कौन हैं श्रेया अग्रवाल?
मानगो निवासी रमेश और शीतल अग्रवाल की सुपुत्री श्रेया की सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है। वे न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता में अव्वल हैं, बल्कि शिक्षा और खेल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।
स्कूली शिक्षा: केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS), जमशेदपुर।
उच्च शिक्षा: रामजस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय (बी.कॉम)।
अकादमिक रिकॉर्ड: बोर्ड परीक्षा में 97% अंक के साथ जिला स्कॉलर।
बहुमुखी प्रतिभा: स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी, प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्यांगना और कुशल ड्राइंग आर्टिस्ट।
18 अप्रैल को भुवनेश्वर में होगा महामुकाबला
श्रेया का सफर यहीं नहीं थमा है। उन्होंने देशभर की टॉप 30 प्रतिभागियों में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। अब आगामी 18 अप्रैल को ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले 61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में वह झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
झारखंड की बेटी को आपकी मदद की है जरूरत: ऐसे करें वोट
श्रेया अग्रवाल अब उस मुकाम पर हैं जहां उन्हें पूरे झारखंड के समर्थन और दुआओं की आवश्यकता है। आप भी उन्हें ‘सुपर जज’ प्रतियोगिता के जरिए वोट कर जीत के करीब पहुंचा सकते हैं।
वोट करने की प्रक्रिया
नीचे दिए गए आधिकारिक लिंक पर क्लिक करें।
श्रेया अग्रवाल के प्रोफाइल को चुनें।
अपना कीमती वोट सबमिट कर उन्हें प्रोत्साहित करें।
वोट करने के लिए यहां क्लिक करें: Femina Miss India 2026 – Super Judge Contest

