रेलवे का बड़ा फैसला: गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ कम करने के लिए चलेगी इतवारी-मालदा टाउन समर स्पेशल, देखें शेड्यूल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के रास्ते इतवारी और मालदा टाउन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे लगाएगी, जिससे झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

ट्रेन की समय-सारणी और रूट

ट्रेन संख्या 08871 (इतवारी – मालदा टाउन)
यह ट्रेन 19, 20 और 26 अप्रैल को इतवारी स्टेशन से रवाना होगी।

    प्रस्थान: इतवारी से रविवार रात 12:30 बजे।

    झारसुगुड़ा: दोपहर 02:15 बजे।

    राउरकेला: दोपहर 03:40 बजे।

    चक्रधरपुर: शाम 05:55 बजे।

    टाटानगर: शाम 07:05 बजे।

    आगमन: दूसरे दिन (सोमवार) सुबह 08:00 बजे मालदा टाउन।

    ट्रेन संख्या 08872 (मालदा टाउन – इतवारी)
    यह ट्रेन 20, 21 और 27 अप्रैल को मालदा टाउन से संचालित होगी।

      प्रस्थान: मालदा टाउन से सोमवार दोपहर 12:55 बजे।

      टाटानगर: रात 12:55 बजे (मंगलवार)।

      चक्रधरपुर: तड़के 01:58 बजे।

      राउरकेला: सुबह 03:30 बजे।

      झारसुगुड़ा: सुबह 05:10 बजे।

      आगमन: शाम 05:00 बजे इतवारी।

      कोच और स्टॉपेज की जानकारी
      इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।

      एसी थ्री टियर: 4 कोच

      स्लीपर क्लास: 10 कोच

      जनरल कोच: 4 कोच

      गार्ड सह दिव्यांग कोच: 2 कोच

      प्रमुख स्टेशन: यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, आन्दुल, डानकुनी, बर्धमान, बोलपुर (शांतिनिकेतन), रामपुरहाट और न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी।

      Share This Article