झारखंड में ‘सिस्टम रीसेट’! 17 IAS-46 IPS का मेगा ट्रांसफर : धनबाद के नए ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब तो बोकारो में बदले गए SP-IG

KK Sagar
3 Min Read

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को धारदार बनाने और विकास कार्यों में रफ्तार लाने के लिए देर रात बड़ा फैसला लेते हुए 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की अधिसूचना के बाद पूरे राज्य में अफसरशाही का समीकरण बदल गया है।

जिलों में बड़ा फेरबदल: DC बदले, नई जिम्मेदारियां तय

सरकार ने कई अहम जिलों के उपायुक्त (DC) बदल दिए हैं, जिससे योजनाओं की मॉनिटरिंग और ग्राउंड लेवल पर कामकाज तेज करने का संदेश साफ है।

👉 जमशेदपुर – राजीव रंजन

👉 लातेहार – संदीप कुमार

👉 गढ़वा – अनन्य मित्तल

👉 गुमला – दिलेश्वर महतो

👉 पाकुड़ – मेधा भारद्वाज

👉 गोड्डा – लोकेश मिश्रा

👉 देवघर – शशि प्रकाश सिंह

👉 कोडरमा – उत्कर्ष गुप्ता

👉 हजारीबाग – हेमंत सती

👉 चाईबासा – मनीष कुमार

👉 रामगढ़ – ऋतुराज

👉 चतरा – रवि आनंद

👉 साहिबगंज – दीपक कुमार दुबे

👉 पलामू – दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

👉 खूंटी – सौरभ कुमार भुवानिया

👉 लोहरदगा – संदीप कुमार मीणा

👉 जामताड़ा – आलोक कुमार

पुलिस महकमे में भी बदलाव : 46 IPS का तबादला

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए करीब एक दर्जन जिलों के SP बदल दिए। इससे कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है।

इन जिलों में नए SP की तैनाती

👉 सरायकेला-खरसावां – निधि द्विवेदी

👉 गढ़वा – आशुतोष शेखर

👉 बोकारो – नाथू सिंह मीणा

👉 पाकुड़ – अनुदीप सिंह

👉 देवघर – प्रवीण पुष्कर

👉 रामगढ़ – मुकेश कुमार लुनायत

👉 चतरा – अनिमेष नैथानी

👉 हजारीबाग – अमन कुमार

👉 कोडरमा – कुमार शिवाशीष

👉 पलामू – कपिल चौधरी

👉 जामताड़ा – शंभू कुमार सिंह

👉 खूंटी – ऋषभ गर्ग

👉 धनबाद ग्रामीण – एस. मोहम्मद याकूब

👉 रांची ग्रामीण – गौरव गोस्वामी

👉 जमशेदपुर ग्रामीण – शुभम खंडेलवाल

👉 जमशेदपुर सिटी – ललित मीणा

⭐ IG लेवल पर भी बड़ा बदलाव

👉 शैलेंद्र कुमार सिन्हा – IG बोकारो

👉 क्रांति कुमार – IG निगरानी

👉 माइकलराज एस – IG रेल

👉 सुनील भास्कर – IG JAP

साथ ही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे विभागीय कामकाज को और प्रभावी बनाने की तैयारी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....