जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मून सिटी के पास हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मून सिटी साई मंदिर के पास पिछले दिनों हुई चापड़बाजी (धारदार हथियार से हमला) की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को धर दबोचा है, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

क्या था मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले आरोपियों ने क्षितिज सिंह नामक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर उलीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में उलीडीह शर्मा लाइन निवासी राहुल शर्मा, बागान एरिया बालीगुमा निवासी शुभम सिंह, त्रिवेणी किशोरी कॉम्प्लेक्स, उलीडीह निवासी अनीस मिश्रा उर्फ अनिस सिंह, उलीडीह आशा पैलेस निवासी वरुण पाल
​ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अनीस सिंह शामिल है।

पुलिस की सक्रियता
​जमशेदपुर पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि इस तरह की हिंसक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Advertisement
Share This Article