डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल यानी 21 अप्रैल से झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
जैक ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 अप्रैल, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई, 2026
आवेदन का माध्यम: आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन।
उम्र सीमा में मिली भारी राहत
इस बार की नियमावली में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राज्य में पिछली बार यह परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। इतने लंबे अंतराल को देखते हुए सरकार ने अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 9 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट पिछली परीक्षा और वर्तमान परीक्षा के बीच के समय अंतराल के आधार पर दी जा रही है।
कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए ‘JTET 2026 Application’ लिंक पर क्लिक करें।
अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

