‘बुलेट चलाएं, मीट-मुर्गा बनाएं…’, राहुल गांधी पर तेज प्रताप का तंज, प्रियंका गांधी के ले कह दी बड़ी बात

Neelam
By Neelam
2 Min Read

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनसे देश चलने वाला नहीं हैं। यही नहीं, तेजप्रताप ने प्रियंका गांधी को राहुल से बेहतर नेता बता दिया है।

उनको कुर्सी पर बैठने का लालच आ गया-तेज प्रताप

एनएनआई के रिपोर्टर ने तेजप्रताप से पूछा कि राहुल का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के दबाव में आकर इस्तीफा दिया है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा- राहुल केवल इन्हीं बातों में फंसे रहेंगे। वह शुरू से सिर्फ बुलेट चलाते रहे हैं, बुलेट से मन भर गया तो इनको कुर्सी पर बैठने का लालच आ गया। तेजप्रताप ने राहुल को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें लालच से दूर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- वह (राहुल) जो कुकिंग कर रहे थे, मीट-मुर्गा बना रहे थे, वही बनाते रहें।

कांग्रेस में केवल प्रियंका देश चला सकती हैं-तेज प्रताप

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि कांग्रेस की ओर से केवल वहीं हैं जो देश चला सकती हैं। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह हैं। वह नेतृत्व कर सकती हैं।

राहुल पर पहले भी साध चुके हैं निशाना

जेजेडी नेता अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। राहुल गांधी को लेकर तेज प्रचात पहले भी बयान दे चुके हैं। तेजप्रताप पहले भी बुलेट चलाने को लेकर राहुल पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में तेजप्रताप ने राहुल गांधी को ‘फटफटिया मास्टर’ कहते हुए निशाना साधा कि वे केवल फटफटिया (बाइक) चलाते हैं और प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने के बार तो राहुल गांधी को खुद को संसद से निलंबित कर लेने की सलाह तक दे दी थी।

Share This Article