बिहार में सूर्यदेव ने दिखाए तल्ख तेवर, आज कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट

Neelam
By Neelam
3 Min Read

देश के अधिकांश हिस्सों में सूर्यदेव के तेवर तल्ख हो गए हैं। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप ने लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। बिहार में पारा रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है, जिससे हालात जून जैसी गर्मी के समान हो गए हैं।

21 से 22 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार के करीब 21 से 22 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्ससे में मोतिहारी, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल में लू का अलर्ट है। इस दौरान कुछ जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है।

गुरुवार तक राहत की उम्मीद नहीं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इन जिलों के कुछ इलाकों में लू की स्थिति दो तक बनी रहती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन इलाकों में रहने वाले सावधान रहें। बच्चे और बुजुर्गों को विशेष तौर सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्मी के संपर्क से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। अपना सिर ढकें। बाहर निकलने पर एक कपड़ा, टोपी या छाता प्रयोग अवश्य करें। गुरुवार तक पूरे बिहार में भीषण गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

डेहरी में अधिकतम 43.2 डिग्री तापमान

पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिले के डेहरी में दर्ज किया गया। वहीं पूरे बिहार में अधिकतम तापमान 33.7 से 43.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सीवान के जीरादेई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान 21.8 से 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। इसमें भी कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिला।

कल से बदलेगा मौसम का मिजाज

24 घंटे बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि 23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी देखने को मिल सकते हैं। जिसके चलते 24 अप्रैल उत्तर बिहार में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण हिस्से में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है

Share This Article