तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर से की मुलाकात, बिहार में सियासी हलचल तेज

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। इसकी वजह है लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव की चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर से हुई मुलाकात।

तेज प्रताप ने शेयर किया मुलाकात का वीडियो

प्रशांत किशोर से मुलाकात का वीडियो तेज प्रताप ने अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया और इस मुलाकात के बारे में लिखा है। तेज प्रताप ने लिखा-आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा। मेरी मुलाकात प्रशांत किशोर जी से हुई, जहां हमने जनहित और भविष्य की राजनीति को लेकर गहन चर्चा की।

Advertisement

यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं-तेज प्रताप

तेज प्रताप ने आगे लिखा, इस दौरान जनता की अपेक्षाओं और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई ऐसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं।

क्या नई राजनीतिक राह तलाश रहे तेज प्रताप?

आमतौर पर दो विरोधी नेता जब मिलते हैं तो औपचारिक या शिष्टाचार बताते हैं, मगर तेज प्रताप ने महज औपचारिक मुलाकात नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के वर्तमान हालात और जनता की बदलती अपेक्षाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। तेज प्रताप ने लिखा कि उन्होंने बदलते राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से बात की है। इस चर्चा के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या तेज प्रताप अपनी नई राजनीतिक राह तलाश रहे हैं।

सियासी गलियारों में चर्चा तेज

बता दें कि तेज प्रताप विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पाने के बाद मुश्किलों के दौर से गुजर रही है। ऐसे में इन दोनों की मुलाकात के फिलहाल कोई सियासी मायने निकल कर सामने नहीं आ रहे हैं लेकिन भविष्य में बिहार की राजनीति में यह मुलाकात अहम साबित हो सकती है।

Share This Article