बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जनता दल यूनाइटेड ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। जदयू ने अपने नए पदाधिकारियों की सूची में अनुभवी नेताओं को तरजीह दी है। हालांकि, इस सूची में हाल ही में राजनीति में आए निशांत कुमार को जगह नहीं मिली है।
नीतीश 2028 तक बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2028 तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। संजय झा को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जहानाबाद के पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनीष वर्मा राष्ट्रीय महासचिव फिर से बनाए गये हैं। रमेश सिंह कुशवाहा को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। राजीव रंजन प्रसाद राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बने रहेंगे।
1 2 नेता बने जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव
12 नेताओं को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिशचंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर, हर्षवर्धन सिंह, मौलाना गुलाम रसूल और बलियावी का नाम शामिल है. रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है.
निशांत कुमार को नहीं मिली जगह
नीतीश कुमार की टीम में प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजीव रंजन प्रसाद संभालेंगे। इन्हें सचिव भी बनाया गया है। इसके अलावा रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रुही तामुंग और निवेदिता कुमारी को सचिव बनाया गया है। हालांकि नीतीश कुमार ने अपनी नई टीम से हाल ही में जदयू में आए अपने बेटे निशांत कुमार को नहीं रखा है।

