जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: बीपीएड छात्राओं के लिए ‘6-दिवसीय’ स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप संपन्न, अंतरराष्ट्रीय कोच से सीखे वॉलीबॉल के गुर

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: भविष्य की महिला खेल शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से लैस करने के उद्देश्य से जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बीपीएड विभाग द्वारा आयोजित छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को सफल समापन हुआ। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस शिविर में प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन खेलों की मिली ट्रेनिंग
​शिविर के दौरान छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि मैदान पर उतरकर तीन प्रमुख खेलों स्विमिंग (तैराकी), बास्केटबॉल, वॉलीबॉल की बारीकियां सिखाई गई।

दिग्गजों का मिला साथ
​प्रशिक्षण की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को वॉलीबॉल सिखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय कोच राजीव मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को खेल के नियमों के साथ-साथ मैदान पर मानसिक मजबूती के टिप्स भी दिए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हेड कैप्टन मनीष सिंह और टाटा स्टील हेल्थ एंड वेलनेस डिवीजन के मैनेजर डॉ. हसन इमाम मलिक उपस्थित रहे।

Advertisement

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
​फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की कोऑर्डिनेटर डॉ. कामिनी कुमारी के नेतृत्व में यह आयोजन सफल रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सजीत कुमार महतो (विभागाध्यक्ष, बीपीएड), गोपाल चक्रवर्ती (सहायक प्राध्यापक), डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. सौरव मंडल, राजकुमार कुंकल (कंप्यूटर ऑपरेटर) सदस्यों का अहम योगदान रहा। ​इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बीपीएड कर रही छात्राओं को खेलों के अंतरराष्ट्रीय नियमों और नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना था, ताकि वे आगे चलकर नई पीढ़ी को सही दिशा दे सकें।

Share This Article