बिहार में आज सम्राट चौधरी कैबिनेट का शपथ ग्रहण, 25 से अधिक नेता बनने जा रहे मंत्री

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पूरी सरकार आकार ले लेगी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होगा। दोपहर 12 बजे के बाद पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में एनडीए के कुल 27 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची

  1. ई शैलेंद्र 
  2. संजय टाइगर 
  3. विजय सिन्हा 
  4. नीतीश मिश्रा 
  5. श्रेयसी सिंह 
  6. दिलीप जायसवाल 
  7. अरूण शंकर प्रसाद 
  8. प्रमोद चंद्रवंशी 
  9. लखेंद्र पासवान 

10.मिथिलेश तिवारी

जेडीयू के संभावित मंत्रियों की सूची

1. श्रवण कुमार
2. अशोक चौधरी
3. लेसी सिंह
4. मदन सहनी
5. जमा खां
6. सुनील कुमार
7. शीला मंडल
8. रत्नेश सदा
9. बुलो मंडल
10. दामोदर रावत
12. भगवान सिंह कुशवाहा
13. श्वेता गुप्ता
14. निशांत कुमार

लोजपा रामविलास, हम और रालोमो से इन्हें मिल सकता है मौकाः

1.संजय सिंह(लोजपा रामविलास)

2.संजय पासवान/ राजू तिवारी (लोजपा रामविलास)

3.संतोष सुमन (हम)

4.दीपक प्रकाश/स्नेहलता (आरएलएम)

मोदी-शाह समेत कई बड़े नेता बनेंगे मेहमान

बिहार कैबिनेट के नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पटना में ही रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। इनके अलावा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता, जिनमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी शामिल हैं, समारोह में मौजूद रहेंगे।

पीएम की मौजूदगी में पटना में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। इस बार का शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार बिहार के किसी कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शामिल होंगे। इस आयोजन को बीजेपी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Share This Article