बिहार में आज 31 मंत्री लेंगे शपथ, लोक भवन से आया कॉल, बनेंगे सम्राट के ‘सिपेहसलार’

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार की राजनीति के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा विस्तार थोड़ी देर में पटना के गांधी मैदान में होगा।  एनडीए गठबंधन ने क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए 31 चेहरों का चयन किया है। इन सभी विधायकों को आधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण के लिए सूचित कर दिया गया है। 

नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सबसे पहले मंच पर पहुंचे। उनके बाद विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, लखींद्र पासवान, रामचंद्र प्रसाद, केदार गुप्ता, दामोदर रावत, सुनील कुमार और ई. कुमार शैलेंद्र भी मंच पर पहुंचे। जेडीयू और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। वहीं, शीला मंडल और रत्नेश सदा ने भी मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, दीपक प्रकाश और नागेंद्र त्रिपाठी भी मंच पर मौजूद हैं।

बीजेपी के मंत्रियों लिस्ट 

1.विजय कुमार सिन्हा 
2.दिलीप जायसवाल 
3.राम कृपाल यादव
4.नीतीश  मिश्रा
5.मिथलेश तिवारी 
6.केदार गुप्ता
7.रमा निषाद 
8.प्रमोद चंद्रवंशी 
9.लखिन्द्र पासवान
10.संजय टाइगर
11.इं कुमार शैलेन्द्र
12.रामचंद्र प्रसाद
13.नंदकिशोर राम
14.श्रेयसी सिंह
15.अरुण शंकर प्रसाद
 

जेडीयू के मंत्रियों की लिस्ट 

1.श्रवण कुमार 
2.अशोक चौधरी
3.लेसी सिंह 
4.मदन सहनी
5.जमा खां
6.सुनील कुमार
7.शीला मंडल 
8-रत्नेश सदा 
9-बुलो मंडल 
10-भगवान सिंह कुशवाहा 
11-दामोदर रावत 
12- निशांत कुमार
13- श्वेता गुप्ता

LJP(R)

-संजय पासवान
-संजय सिंह

HAM

-संतोष सुमन

RLM

-दीपक प्रकाश

Share This Article