जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर का खौफनाक सच: 33 लाख गायब और दिमाग में शैतानी ख्याल… क्या है एग्रिको हत्याकांड की असली पहेली?

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: एग्रिको ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। एक पिता जिसने हंसते-खेलते अपने ही परिवार को कुल्हाड़ी से काटकर खत्म कर दिया, अब पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, इस हत्याकांड में पैसों के रहस्य ने पुलिस को भी उलझा दिया है। आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह अब नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट का सामना करेंगे।

33 लाख की वो मिस्ट्री…कहां गया पैसा?
​इस पूरी वारदात में सबसे बड़ा सवाल बैंक खाते से गायब हुए 33 लाख रुपयों का है। पुलिस जांच में पता चला है कि रविंद्र सिंह को टाटा स्टील से रिटायरमेंट के बाद 1.24 करोड़ रुपये मिले थे। ​इसमें से 85 लाख रुपये पोस्ट ऑफिस और बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट किए गए। बाकी के 39 लाख रुपये रविंद्र और उनकी पत्नी सरिता देवी के संयुक्त खाते में थे। हत्या से महज 10 दिन पहले जब रविंद्र बैंक पहुंचे, तो खाते में सिर्फ 6 लाख रुपये बचे थे। पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि क्या इन 33 लाख रुपयों की निकासी ही इस खूनी खेल की वजह तो नहीं? आखिर इतनी बड़ी रकम कहां गई और इसे किसने निकाला?

दिमाग में शैतान समा गया था…
​पूछताछ के दौरान आरोपी रविंद्र सिंह ने जो बयान दिया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। उसने बताया कि रविवार रात तक सब कुछ ठीक था। रात 9:30 बजे खाना खाकर वह सो गया। सोमवार सुबह 4 बजे अचानक उसकी नींद खुली और उसके दिमाग में शैतानी ख्याल आया। बिना किसी ठोस वजह के उसने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और किचन में काम कर रही पत्नी सरिता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी गर्भवती बेटी सुप्रिया और बेटे रविषेक (छोटा बेटा) को भी मौत के घाट उतार दिया।

नार्को टेस्ट खोलेगा राज?
​सिटी एसपी ऋषभ त्रिवेदी के अनुसार, आरोपी बार-बार एक ही रट लगा रहा है कि उसके दिमाग में शैतान था, लेकिन पुलिस को इस कहानी पर यकीन नहीं है। हत्या की असली वजह अभी भी छिपी हुई है।

पुलिस अब इन पहलुओं पर कर रही है काम

साइंटिफिक जांच: घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़े, कुल्हाड़ी, हथौड़ा और अन्य साक्ष्यों को FSL जांच के लिए भेजा गया है।
नार्को टेस्ट: क्योंकि आरोपी स्पष्ट कारण नहीं बता रहा है, इसलिए पुलिस उसका नार्को और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की तैयारी में है।
पारिवारिक विवाद: आरोपी ने यह भी कुबूल किया कि उसके अपने साले से संबंध ठीक नहीं थे और वह बेटी की शादी में भी नहीं आया था।

Share This Article