पलामू पुलिस में बड़ी सर्जरी! एसपी कपिल चौधरी ने एक झटके में बदल दिए कई थानेदार

KK Sagar
2 Min Read

SP कपिल चौधरी ने पलामू जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया है। पदभार संभालने के महज एक महीने के भीतर एसपी की इस बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिले में अपराध नियंत्रण, बेहतर कानून-व्यवस्था और तेज पुलिसिंग को लेकर इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के तहत छत्तरपुर थाना की कमान अब सौरव चौबे को सौंपी गई है, जबकि चैनपुर थाना में लालजी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं पाटन थाना में अनिल विद्यार्थी, पांकी थाना में दीपक सिंह और पिपरा थाना में प्रदीप शर्मा की तैनाती की गई है।

इसके अलावा नौडीहा बाजार थाना में नीरज कुमार, सदर थाना में अफजल अंसारी, देवरी थाना में राजू गुप्ता और हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतबरवा थाना का प्रभार प्रदीप कुमार को दिया गया है।

Advertisement

महिला सुरक्षा को लेकर भी एसपी ने बड़ा बदलाव किया है। छत्तरपुर महिला थाना में रुपा बाखला, टाउन महिला थाना में पार्वती कुमारी और हुसैनाबाद महिला थाना में मुन्नी कुमारी को नई जिम्मेदारी दी गई है।

पलामू पुलिस में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब जिलेभर की नजर नए थाना प्रभारियों की कार्यशैली पर टिक गई है। माना जा रहा है कि एसपी कपिल चौधरी आने वाले दिनों में अपराधियों पर शिकंजा कसने और पुलिसिंग को और धारदार बनाने के लिए कई और सख्त फैसले ले सकते हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....