अफजल अंसारी ने पलामू के सदर थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही पुलिस विभाग में नई सक्रियता और बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिले में हाल ही में हुए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने साफ कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा रहेगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सदर थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नए थाना प्रभारी के स्वागत के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग और मजबूत होगी तथा आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा मिल सकेगी।

