पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

KK Sagar
2 Min Read

अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी Kolkata पहुंच गए हैं। चार दिनों के इस अहम दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रूबियो के स्वागत और सुरक्षा को लेकर कोलकाता में व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा कई प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत दौरे की शुरुआत में रूबियो ने Mother Teresa House Of The Missionaries of Charity पहुंचकर मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा Victoria Memorial के आसपास भी भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इस दौरान उनके साथ अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी मौजूद रहे।

मार्को रूबियो आज नई दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक, ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही QUAD देशों के सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी बातचीत हो सकती है।

बताया जा रहा है कि रूबियो की यह यात्रा भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की उम्मीद है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....