Indian Railways के धनबाद मंडल स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में रविवार, 25 मई 2026 को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने धनबाद मंडल के 30 कर्मचारियों को मार्च 2026 माह में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न रेल खंडों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी खामियों का समय रहते पता लगाया। कर्मचारियों की सतर्कता और सजगता के कारण संभावित रेल दुर्घटनाओं, परिचालन बाधाओं एवं अन्य असामान्य घटनाओं को टालने में सफलता मिली।
कार्यक्रम के दौरान रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई। समारोह में मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

