छत्तरपुर में तेज रफ्तार का कहर, पारा शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

KK Sagar
1 Min Read

छत्तरपुर ( पलामू ) प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक गेट के सामने सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पारा शिक्षक राजेश भारद्वाज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एफसीआई ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लॉक गेट के समीप अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। राजेश भारद्वाज पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा ट्रक और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....