11 केन बियर के साथ एक गिरफ्तार, बंगाल के सस्ते शराब को बिहार में खपाने की थी योजना

Neelam
By Neelam
1 Min Read

धनबाद- धनबाद रेलवे स्टेशन से केन बियर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन सतर्क के तहत टास्क टीम को ये सफलता हाथ लगी है। इस अवैध कारोबार के जरिए पश्चिम बंगाल की अवैध शराब को बिहार के बाजार में खपाने की योजना थी।

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम  एवं CIB टीम के द्वारा धनबाद स्टेशन में गश्त करने के क्रम में आज यानी गुरूवार सुबह करीब 04:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर यात्री शेड के नीचे एक व्यक्ति को पिले रंग के थैला 11 केन बियर के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि केन बियर पश्चिम बंगाल के बराकर में खरीद कर बिहार ले जाकर ज्यादा दाम में बेचकर पैसा कमाते थे। सपर में बियर रखने के संबंध में कोई वैध्य कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर। शक्स को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर जब्त केन बियर एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को पोस्ट पर लाया गया तथा अग्रिम कारवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया जाएगा।

Share This Article