बाघमारा में आउटसोर्सिंग कर्मी के घर पर फायरिंग, खिड़की से चली गोली अलमारी में लगी

KK Sagar
1 Min Read

बाघमारा: लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी चार नंबर में मंगलवार देर रात एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत कर्मी के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, कनकनी चार नंबर निवासी रवि मिर्धा के घर पर रात करीब 11 बजे के आसपास अज्ञात लोगों द्वारा खिड़की के रास्ते गोली चलाई गई। गोली घर के अंदर रखी अलमारी में जाकर लगी। जिस समय फायरिंग हुई, उस समय रवि मिर्धा अपने घर में सो रहे थे।

गोली चलने की आवाज सुनकर रवि मिर्धा की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत अपने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से इस्तेमाल की गई गोली को बरामद कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद गृहस्वामी रवि मिर्धा और उनका परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....