बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तपती गर्मी से राहत के साथ वज्रपात और आंधी का अलर्ट

KK Sagar
2 Min Read
Signature: ZTWhOFRMCzdWiRKWpL9Vf7gFmiheXV1PZ67ke2qpjSmg3wyxp0vbEL1kAbLPCnbpx86auizqL/zNuWlMJa5ToJQHcEETrR7f9N8K+aiPcs+YqOwBJ+iiRG+E77mZgbuKaIAGyTp66zlFfx+Jyg0Hn9m+7gdiuHrRF6OGkBnQXIzn8O7jUGQgCWuUIS8H4aFEIjBb2mXEKMb4xrJdgj6gCULAnFwZa6UjKrW5lEfSYSecu2cgL0VQ3M5L+tshmkDKdoJd/riUoSH1ciINueHMQd/cvaQLu4JMV4XtwKJCSpCuwyiZTR1XL70DLnBgl4uSSR3LguJkRN1FToHN5KjruyEaitvKcI0q1SpTzMvamhPJjCcy73ay0j0uvvACdRdB23iZbWNAaqur/PBOKpBpUGl/ve9QkzloKOaCWT9CJDPsYnfNQ0t0W9GI5nejN93k7GKFDRVjF7aTU7+6H6KswjSeUCoPpnhF7kWI1SdSoMqzec8cyVvd/IwxLXK4tY215ZqiBE/3tH7hdhdFN4C8rxD1yaEr3utZplBBHjXevnFUotvYVviIXM276QrS8vuwfb0bnCv+OLKY8GL1bItO8CKp/HpyyPIX71k4y4pTA3uJ74GzMgqBb8lcfjvZT+m8lwXPM/a3x8XQ/Frk/WOA8eEC+FYTobmmORLWoUjKan02mElBUdcDaBlDaWGAg5d63njXjbCzPV+R+Ofl7YOJCZmEELOaG+/fSir9p6Y2N2iYLXsTXNjZdd/8y/8QzXLIotQY+6icIFr5395yiAZFplI/Mwl1IF77QNBVyY7YHYzTTopFts1MiqQwuMAFktGZ6H9G8T9Y1Da6ysP2opWdyGSdxEa/w5/ZN4wVen7SZizmskNj6oZpNvCa0U01Sfa1NAUdaTl0HMJT9CuEQ1zcP4E+lKZB31vL9JDT9b/x9BBXsCbB6ybLGlQWx2GtD65i+2yqwNwQWfYk7WNv+ILpvQIzyMUJNQFoYDyTAs6/pDk=

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, जिससे करोड़ों लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ बिहार और झारखंड में भी आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार 2 से 5 जून के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है।

तापमान को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि महाराष्ट्र में 5 जून तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुजरात में भी 3 से 7 जून के बीच तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। देश के अधिकांश अन्य हिस्सों में 7 जून तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....