पलामू। सोशल मीडिया विवाद के बाद बेटी की हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

पलामू। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है, जबकि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-83/2026, दिनांक 26 मई 2026 को धारा 61(2)(a)/103(1) बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह प्राथमिकी चौकीदार प्रवीण कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गई थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि राजबली मेहता और अरविंद कुमार मेहता ने कथित रूप से एक साजिश के तहत आपत्तिजनक फोटो का उपयोग कर अंजली कुमारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया। पुलिस के अनुसार, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अंजली कुमारी के पिता अगस्त कुमार महतो ने कथित रूप से गुस्से में आकर अपनी बेटी पर टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपी अगस्त कुमार महतो (56) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी को भी बरामद कर जब्त कर लिया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में लेस्लीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....