कपाली में फायरिंग से दहशत, रंगदारी के खेल से स्थानीय लोगों और कारोबारियों में बढ़ा खौफ

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : मानगो से सटे कपाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी को गोली मार दी। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ था कि उन्होंने पहले काम कर रहे मजदूरों को धमकाकर भगाया और फिर विरोध करने पर कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। कपाली वार्ड संख्या पांच में हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े निर्माण स्थलों पर इस तरह रंगदारी मांगी जाएगी और गोलियां चलेंगी, तो लोग खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे।

Share This Article